छावनी परिसर में सेना के गौरव को लाइट एण्ड साउण्ड शो में प्रदर्शन करते हुए एवं उपस्थित दर्शक
मथुरा। स्ट्राईक वन ने 19 अगस्त को मथुरा छावनी में अपनी स्वर्ण जयन्ती को मनाया। इस भव्य समारोह में लेफ्टिनेन्ट जनरल एके सिंह गवर्नर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लेफ्टिनेन्ट जनरल एके साहनी, आर्मी कमाडंर दक्षिण पश्चिमी कमाण्ड समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। संध्या समय एक लाईट एण्ड साउण्ड शो स्ट्राईक वन की गौरव गाथा था। जिसमे स्ट्राईक वन के 50 साल के शानदार इतिहास व प्रख्यात यात्रा को दर्शाया गया है।
लेफ्टिनेंट जनरल एबी शिवाने जनरल आॅफिसर कमांडिग स्ट्राईक वन नेे इस सुअवसर में उपस्थित सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए बताया कि 1965 से लेकर आज तक चाहे युद्ध का मैदान हो या प्राकृतिक आपदा का, स्ट्राईक 1 सदा देश की सेवा के लिए तत्पर रही है। स्ट्राईक 1 की इन महान उपलब्धियों का श्रेय इसके वीर जवानों के त्याग व निष्ठा को जाता है। स्ट्राईक वन ने विभिन्न युद्धों में 3 परम वीर चक्र, 17 महावीर चक्र तथा 71 वीर चक्र अर्जित किए है जो कि इस कोर के प्रत्येक सैनिक के सिद्धांत नेशन बिफोर सेल्फ ;राष्ट्र सर्वोपरी को दर्शता है। इन 50 वर्षों में स्ट्राईक 1 की उत्कृष्ट उपलब्धियों को सागा आॅफ स्ट्राईक वन; स्ट्राईक वन की गौरव गाथा नामक विस्मयकारी लाईट एण्ड साउण्ड शो में दर्शाया गया। इस कार्यक्रम में 1965 और 1971 में भारत पाक के बीच हुए मुख्य युद्धों का सजीविकरण कर समस्त श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में हुई अतिशबाजी ने समस्त आकाश को जगमगा दिया। यधपि कार्यक्रम के मध्य में वर्षा हूई पर वैक्लपिक व्यवस्था होने के कारण कार्यक्रम पूर्ण किया गया।





