आर्मी पब्लिक स्कूल के भवन का लोकार्पण, सुर संगम कार्यक्रम से झूमे
दि हेरिटेज: स्ट्राईक वन कोर की धरोहर का संग्रहालय स्थापित
-स्ट्राइक वन कोर के स्वर्ण जयन्ती समारोह में बाइक पर जाबांज प्रदर्शन करते, आग के गोले से निकलते एवं बाइकों पर प्रदर्शन करते जवान, सेना द्वारा स्थापित संग्रहालय एवं आर्मी पब्लिक स्कूल का शुभारम्भ करती आवा की प्रादेशिक अध्यक्षा विनीता साहनी
मथुरा। आर्मी पब्लिक स्कूल मथुरा छावनी के नव निर्मित भवन का उद्घाटन 18 अगस्त को श्रीमती विनीता साहनी प्रादेशिक अध्यक्षा आवा दक्षिण पश्चिमी कमान द्वारा किया गया। एक भव्य समारोह में 3500 विधार्थियों को समर्पित इस तीन मंज्लिा भवन मे 58 कक्ष, 9 प्रयोगशाला, पुस्तकालय, दृष्य श्रव्य कक्ष, योग कक्ष, कला और हस्तकला कक्ष और खेलांे की सुविधायें हैं। साथ ही परिसर मे विज्ञान पार्क, हर्बल बगीचा, फुटबाल, बास्केट बाल कोर्ट, लाॅन टेनिस कोर्ट, बैडमिन्टन कोर्ट भी है। आर्मी स्कूल की स्थापना 23 जुलाई 1984 मे हुई थी। इस मौके पर श्रीमती विनीता साहनी ने विधार्थियों को लगन से पढने और भविष्य में देश को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।
स्ट्राइक वन के स्वर्ण जयन्ती समारोह में आज अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आर्मी सिंफनी बैड द्वारा सुर संगम का आयोजन किया गया। इसका गठ्न 1990 में किया गया था। इसमें संतूर, सितार व जलतरंग आदि वाद्य यंत्रो का भी प्रयोग होता है। बैंड ने 1965, 1971, आॅपरेशन पवन, आॅपरेशन पराक्रम जैसे स्ट्राईक वन के सैन्य आॅपरेशनों व कश्मीर बाढ़ पीडित व नेपाल भूकंप पीडित सहायता जैसे असैन्य आॅपरेशनों की झाॅंकियां दर्शायी। ये बैड विश्व की प्रमुख हस्तियों और रूस, फ्राॅंस, इटली, स्वीडन, जापान, मलेशिया, इंग्लैड, जर्मनी, भूटान व नेपाल आदि देशों के संगीत समारोहों में भाग ले चुका है। समापन में स्ट्राईक वन कें वीरगति प्राप्त सैनिकों को श्रद्धांजली दी गई। देश के प्रथम स्ट्राईक कोर के रूप में इसके गठन के निर्देश थल सेना मुख्यालय ने 1 अपे्रल 1965 को दिए और वाराणसी में एक आक्रमणात्मक कोर के रुप में इसका गठनर्य शुरु हो गया। 19 अगस्त 1965 को स्ट्राईक 1 को सियालकोट सेक्टर की कूच करने का आदेश मिला। इस प्रकार कोर का आरम्भ ही युद्ध से हुआ। इसके गठन के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में लेफ्टिनेंट जनरल एबी शिवाने ने कोर के गौरवशाली इतिहास को विस्मरण को 15 अप्रैल 2015 में मथुरा छावनी में दि हेरिटेज की नीव रखी। इस इमारत की बनावट मेजर जनरल वी नांगिया चीफ आॅफ स्टाफ द्वारा कल्पना की गई। इसमें 1965 व 1971 के युद्ध के चित्र प्रदर्शित हंै। मध्य हाॅल मुख्य प्रसंग योद्धा एवं स्ट्राईक वन की फाॅर्मेशन्स के महान इतिहास से सुसज्जित है। इसका उद्घाटन आज 19 अगस्त को लेफ्टिनेन्ट जनरल एके सिंह सेवानिवृत, गवर्नर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जनरल जेजे सिंह सेवानिवृत, पूर्व थलसेना अध्यक्ष लेफ्टिनेन्ट जनरल एके साहनी, आर्मी कमांडर दक्षिण पश्चिमी कमाण्ड, लेफ्टिनेन्ट जनरल आनंद स्वरूप सेवानिवृत समेत अनेक प्रतिष्ठित लोगांे की उपस्थिती में किया जायेगा।





