स्थापना दिवस मनाया

मथुरा। खंडेलवाल महिला मंडल की सदस्यों ने यमुना तट प्रयाग घाट पर रजनी खंडेलवाल की अध्यक्षता में संस्था 15वां स्थापना दिवस समारोह भक्ति भाव के साथ सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया। कार्यक्रम का आरंभ में सभी बहिनों ने प्रभु द्वारिकाधीश की संध्या आरती में भाग लेकर दर्शनों का पुण्य लाभ अर्जित किया। तत्पश्चात प्रयाग घाट पर यमुना महारानी का विधि विधान से पूजन कर भजनों की प्रस्तुतियों के साथ दीपदान किया। अध्यक्ष रजनी खंडेलवाल ने सभी को प्रसाद वितरित करते हुए बताया कि मोक्ष दायिनी यमुनाजी सम्पूर्ण ब्रज की आन-बान-शान है। यमुना शुद्विकरण के प्रयासों को लेकर लोगों में जागरूकता लाने व उनकी रूचि को बढावा देने के उद्देश्य से ही संस्था ने इस बार स्थापना दिवस दीपदान के साथ यमुना किनारे मनाने का निर्णय लिया। भक्ति भावना के साथ सम्पादति होने वाले सामाजिक कार्यो का प्रभाव आनन्द और सन्तोष प्रदान करने वाला रहता हैं। इस अवसर पर रजनी खंडेलवाल, मीरा, कल्पना, बबीता, श्यामा, मनीषा, ऊषा, शशि, प्रीति, सपना, अर्चना आदि ने भाग लिया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti