
अनाथ बच्चों के साथ खिचड़ी महोत्सव बनाते स्पोर्टस मार्शल आर्ट एकेडमी के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी
मथुरा। जनपद के राजकीय बाल शिशु गृह सदन में पहुंचे स्पोर्टस मार्शल आर्ट एकेडमी के पदाधिकारियों एवं खिलाडि़यों ने मिलजुल कर अनाथ बच्चों के साथ खिचड़ी खाई एवं उनकें भी खिलाई। साथ ही बच्चों को बिस्कुट, टाफियां, चिप्स के पैकेट भी बांटे जिन्हें पाकर बच्चे बड़े ही प्रसन्न हुये एवं उनके चेहरे खिल उठे। सचिव वेद प्रकाश पांडे के अनुसार यहां उपस्थित सभी बच्चों के साथ वे अपने अनुभव व्यक्त करने एवं प्यार भरा समय व्यतीत करने आये हैं। इस मौके पर तकनीकी निदेशक सिद्धू कुरैशी, अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह आर्या, खिलाडी कु0 संध्या, कु0 दिव्या, कु0 सुचित्रा, फैजान, चेतन, मोहित, योगेश, सोनू, दीपक एवं हरिओम शामिल थे। अध्यक्ष महोदय के अनुसार अनाथ बच्चों को जल्द ही नृत्य का प्रशिक्षण निशुल्क ही दिया जायेगा। बच्चे सभी का प्यार पाकर बडे ही प्रसन्न हुये।





