मथुरा। कल्याणं करोति परिसर में कन्हैया लाल स्मृति द्वार का लोकार्पण ब्रज के संत स्वामी महेशानंद सरस्वती महाराज और नगर पालिका चेयरमैन ने फीता काट कर किया। कल्याणं करोति के महासचिव सुनील शर्मा ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे प्रकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विकलांग बच्चों को पढ़ाने व उन्हें पैरों पर खड़े करने में संस्था को काफी व्यय बहन करना पड़ता है। ये सब यहां के समाजसेवियों की मदद से संभव हो पा रहा है। खुशी है कि श्री उमाकांत अग्रवाल ने हर वर्ष यहां के विकलांग बच्चों के लिए 51 हजार रुपये की मदद देने का वायदा किया है। कार्यक्रम का संचालन सेठ कन्हैया लाल धामिर्क ट्रस्ट के ट्रस्टी व प्रमुख समाजसेवी धनेश मित्तल ने किया। उन्होंने हर वर्ष इन बच्चों के लिए 11 हजार रुपये देने का संकल्प लिया साथ ही ट्रस्ट की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया।





