स्वच्छ भारत अभियान से स्कूलों का योगदान महत्वपूर्ण

मथुरा। एसोसियेशन आॅफ एफीलिपेटेड स्कूल की एक आवश्यक चिन्तन बैठक वरिष्ठ शिक्षाविद् पत्रकार मोहन स्वरूप भाटिया की अध्यक्षता में ज्ञानदीप के सभागार में हुई। जिसमें भारत व्यापी स्वच्छता अभियान एवं सीबीएसई दिल्ली द्वारा प्रारम्भ किये स्वच्छता कार्यक्रम पर विद्यालयों की भूमिका एक विद्यालयों द्वारा उसको सफल बनाने पर मंथन किया गया। श्री भाटिया ने कहा कि सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालय इसमें महत्वपूर्ण योगदान का सकते है। मंत्तप पाठक ने कहा कि स्वच्छता जीवन का मूल मंत्र है। संचालन करते हुये डा0 ओम ने कहा कि सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्याालयों में कई प्रकार की समस्याऐं आती है, उनका समाधन संगठन के माध्यम से किया जा सकता है। इस अवसर पर आषीष भाटिया एडवोकेट ने कहा कि विद्यालयों के हितों पर विचार करना चाहिये। सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास कर मोहन स्वरूप भाटिया के संगठन के प्रति कार्यो की सराहना करते हुये व्लाक वाइस समन्वयकों को निर्वाचन हुआ। जिसमें मथुरा के लिये वीरेन्द्र गोपाल, आशीष भाटिया, वृन्दावन डा0 ओम जी, गोर्वधन राजेश गौतम, हरीश शर्मा बल्देव डा0 अशोक सिकरवार, नौहझाील,  मंत्तक पाठक, माॅट डा0 कुलदीप लवानिया, जेपी पाठक कोसी छाता चै0 हीरा सिंह को नियुक्त किया गया। जो संगठन की गतिविधियों को सुचारु करने में सहयोग प्रदान करेगे। सभी सम्मानित सदस्यों ने आगामी परीक्षाओं, छात्र हितों पर इस चिन्तन बैठकर मोहन स्वरूप भाटिया के अतिरिक्त हीरा सिंह, संजय पाठक, डा0 ओम, आशीष भाटिया, वीरेन्द्र गोपाल, डा0 कुलदीप लवानिया आदि जन उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन संजय पाठक ने किया।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login