स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान का विश्राम घाट से शुभारम्भ

विश्राम घाट पर पूजन कर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान का शुभारम्भ करते 

मथुरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्बोधित स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत, बेटी बचाओ बेटी पढाओ एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम को पूरे देश मे आगे बढाने के कार्य में स्वंय सेवक संघ के प्रचारक पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय जोशी ने लोगों से आव्हान किया है। मथुरा से इस कार्यक्रम की शुरूआत विश्राम घाट से किया गया। इस अवसर पर यमुना प्रेमी स्वंय सेवको की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। विश्राम घाट नदी के तट पर पूजन मुख्य अतिथि संजय जोशी द्वारा किया गया। स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत, बेटी बचाओ बेटी पढाओ एवं नशा मुक्ति अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सचदेवा ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पर्यावरण विशेषज्ञ अजय कुमार सिंह नागपुर से बतौर विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम मेें उपस्थित थे। कार्यक्रम के संयोजक मुम्बई के सीए अंशुमान चतुर्वेदी थे। इस अबसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग यमुना किनारे मौजूद थे।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti