यमुना मिशन के कार्यकर्ता नवनिर्मित मार्ग की सफाई करते हुए
मथुरा। यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा चक्रतीर्थ घाट से स्वामी घाट तक मिशन द्वारा बनाये गये नवनिर्मित मार्ग की सफाई का कार्य किया गया। यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क पर पड़ी गन्दगी और ईंट पत्थर रोडो को हटाया गया।
यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा मार्ग से गन्दगी हटाकर समाज को अपने ओर पास के पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने कहा कि जैसे स्वस्थ तन में स्वच्छ मन का वास का होता है ऐसे स्वच्छ वातावरण में सभ्य समाज की नींव रखी जाती है। उन्होने सभी से अपने ओर पास के वातावरण में स्वच्छता बनाये रखने की अपील की। उन्होने कहा कि यमुना मैया की कृपा से यमुना मिशन सतत लगा हुआ है कुछ माह पश्चात् मोक्ष धाम से लेकर स्वामी घाट तक लोगो को हरियाली और स्वच्छता का मनमोहक दृश्य दिखाई देगा। यमुना मिशन के इस पुनीत संकल्प में सभी नगर वासियों के सहयोग की आवश्यकता है।





