स्वतन्त्र सोच के साथ मैव्रिक्स क्लब की नींव

मथुरा। स्वतन्त्र युवा सोच को परिभाषित करते हुये नव युवाओं ने मैव्रिक्स क्लब मथुरा की नींव रखी है। क्लब के अध्यक्ष कौशल खण्डेलवाल ने बताया कि क्ल्ब के सभी सदस्य इस उद्देश्य के साथ एक मंच पर एकत्रित हुये है कि वह सभी अपने कर्मक्षेत्र में से कुछ समय समाज एवं स्वयं को जागरूक करते हुये कुछ सेवा कार्य समाज के लिये कर सकें। क्लब ने इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु अपनी प्रथम मीटिंग में लाॅइन्स क्लब मथुरा रेशनल के पदाधिकारियों को आमन्त्रित किया। मुख्य अतिथि लाइन्स मथुरा रेशनल के अध्यक्ष राहुल बंसल ने बताया कि सार्वजनिक जीवन में समाज एवं अपने माता-पिता की सेवा ही सच्ची सेवा होती है। इसकी शुरूआत स्वयं अपने घर से ही की जा सकती है। विशिष्ट अतिथि विकास अग्रवाल एवं अनुज गोयल ने हमेशा क्लब की एकता को बनाये रखते हुये कार्य करने के लिये प्रोत्साहित किया। मैव्रिक्स क्ल्ब की सेक्रेटरी चिन्मय गुप्ता, अंशुल गोयल, देवान्श बसंल, पारस अग्रवाल, सजल गोयल, तुषार अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, रिशभ अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल आदि मौजूद थ्ेा।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti