स्वदेश जागरण मंच का तीन दिवसीय विचार वर्ग शुरू

 सौंख के नगला अक्खा में आयोजित स्वदेशी जागरण मंच के विचार वर्ग में मंचासीन पदाधिकारी 2. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राज्यो से आये प्रतिभागी कार्यकर्ता

स्वदेशी के सापेक्ष सरकारी नीतियों पर चर्चा होगी

सौंख। स्वदेशी जागरण मंच उत्तर भारत का राष्ट्रीय विचार वर्ग स्थानीय बाबा कढेरा सिंह विद्या मंदिर में तीन दिन के लिए आयोजित किया गया। जिसका शुभारम्भ मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कश्मीरी लाल एवं आरएसएस के प्रांत प्रचारक दिनेश जी ने किया।

विचार वर्ग के बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्रीय संयोजक संजीव महेश्वरी ने कहा कि इदस वर्ग में आधा दर्जन विभिन्न राज्यो से करीब 250 कार्यकर्ता प्रतिभाग कर रहे हैं। विचार वर्ग र्में स्वदेश और स्वदेशी के परिपेक्ष्य में सरकार की विभिन्न नीतियो को लेकर विचार विमर्श होगा।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री कशमीरी लाल ने कहा कि यह समय मेक इन इंडिया का नहीं बल्कि मेड बाई इंडिया का है। हमें स्वदेशी को वाणी और व्यवहार में उतारना होगा।

प्रांत प्रचारक दिनेश जी ने कहा जब तक नई पीढी मातृभाषा और स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के लिए उन्मुख नहीं होगी तब तक देश का भला नहीं हो सकता है। इससे पूर्व प्रदेश संयोजक राजीव ने गर्व व्यवस्था एवं तीन दिन चलने वाली चर्चाओं के विषय में कार्यकर्ताओ को अवगत कराया। मंचासीन अतिथियो का स्वागत जिला संयोजक विनीत शर्मा ने किया। अध्यक्षता वि़द्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह ने की। इस मौके पर अश्वनी महाराज, सरोज मिश्र, श्रीकृष्ण शर्मा, भोला नाथ, कमलेश कुमार, जयसिंह, रणवीर सिंह, मनीष उपाध्याय, योगेन्द्र सिंह, हरिओम, अम्बरीश, भुवनेश चैधरी, सगुन चैधरी, प्रह्लाद सिंह, सुग्रीव सिंह, वीरपाल सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन राजकुमार ने किया

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!

  1. एक था राजा : भरतपुर के राजा मान सिंह की कहानी




Mediabharti