गिरिराज तलहटी में महकने लगी हर ओर हरियाली और फूलों की खुशबू
गोवर्धन। यूं तो गिर्राज महाराज की सप्तकोसिय परिक्रमा मार्ग में अनेकों स्वयं सेवी संस्थाओं ने अलग अलग कार्य करके अपनी छाप छोडी है लेकिन राधाकुण्ड परिक्रमा मार्ग व गिर्राज महाराज की तलहटी में दौलत राम रयात चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा हरे भरे वृक्ष लगाकर यहां अपनी अनूठी छाप बना दी है। गिर्राज धाम के परिक्रमा मार्ग में दर्जनों स्वयं सेवी सस्थाओं ने परिक्रमा मार्ग को स्वर्ग बनाने के लिए काफी कार्य किये जा रहे है। वही राधाकुण्ड परिक्रमा स्थित दौलत राम रयात आनन्द चैरीटेबल ट्रस्ट ने परिक्रमा मार्ग में वृक्षारोपण कर अपनी अनूठी छाप पैदा कर दी है। ट्रस्ट द्वारा राधाकुण्ड परिक्रमा मार्ग सहित गिर्राज तलहटी को हरा भरा और सुन्दर बनाने के लिए हजारों वृक्षा रोपण किये है और हर एक वृक्ष को एक छोटे से बच्चे की तरह पालन करके बडा किया है। इस कार्य को करने में काफी समय तो लगा लेकिन परिक्रमा मार्ग को एक नई सुन्दरता भी प्रदान की है। राधाकुण्ड परिक्रमा मार्ग में जब देश विदेश से आने वाले श्रद्वालु को जब सूरज की गर्मी से जलते हुए तन को इन वृक्षों की शीतल छाया मिलती है तो श्रद्वालु खुद व खुद दौलत राम रयात चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा किये गये कार्याे की सराहना करते है। बडी परिक्रमा मार्ग में संतो के सहयोग से वृक्षा रोपण कार्य किया गया है जिससे चहुं ओर परिक्रमा मार्ग में हरियाली ही हरियाली नजर आती है। वहीं दसविसा स्थित सिद्व सिंद्वात योग अकादमी के संस्थापक योग गुरू शैलेन्द्र शर्मा ने परिक्रमा मार्ग में एैसे वृक्षों का रोपे है जो कि न केवल शीतलता प्रदान करते है बल्कि मनुष्य के दैनिक उपयोग में भी आते है सिद्व सिद्वांत योग अकादमी द्वारा परिक्रमा मार्ग में अनेकों रूद्राक्ष के वृक्ष भी लगाये है। साथ ही लाखों वृक्षों रोपकर गिर्राज महाराज की तलहटी को स्वर्ग बना दिया है। यहां एक बार जो व्यक्ति आ जाता है उसका फिर यहां से जाने का ही मन नही करता है।





