बल्देव। अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा की एक बैठक कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष चेयरमैन शिवशंकर वर्मा द्वारा की गयी। बैठक में स्वर्णकारों के साथ उत्तर प्रदेश में हो रही लूटपाट की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गयी तथा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर स्वर्ण व्यवसायियों के साथ आये दिन हो रही घटनाओं पर नियंत्रण की मांग की गयी। बैठक में सर्वसम्मति से स्वर्ण व्यवसायियों को सुरक्षा प्रदान करने व शस्त्र लाइसेंस प्रदान की मांग की गयी। बैठक में चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुजीत वर्मा, यूसी वर्मा, पंकज स्वर्णकार, हेमेंद्र प्रताप टुन्नू, मोहनीश वर्मा, कुलदीप स्वर्णकार, डा. दिनेश, मनोज कैलाश नाथ, नवीन वर्मा, सुनील वर्मा, राजू वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।





