बल्देव। अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा द्वारा 15 नबंवर को मथुरा में होने जा रहे स्वर्णकार विकास चिंतन शिविर की तैयारियां महासभा द्वारा जोरों पर की जा रही है। शिविर की सफलता को लेकर जगह-जगह सजातीय बंधुओं से जनसंपर्क का क्रम जारी है। विकास खंड बल्देव में जनसंपर्क करते हुए राष्टकृीय अध्यक्ष चेयरमैन शिवशंकर वर्मा ने कहा कि राजनीति में भागीदारी, शिक्षा हेतु जागरूकता व धारा 411 व 412 में संशोधन, रोजगार एवं समाधान जैसी प्रमुख समस्याओं पर शिविर में मंथन होगा। राष्टकृीय मीडिया प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि चिंतन शिविर में संपूर्ण भारतवर्ष से प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जा रहा है। इस अवसर पर बल्देव चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा, नवीन वर्मा, सुनील वर्मा, दीपक सभासद, हेमेन्द्र वर्मा, मुकेश वर्मा, भगवती वर्मा, राजीव जौहरी, मनोज कैलाश नाथ, मोहनीश वर्मा, पंकज स्वर्णकार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।





