मथुरा। स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ नगर पालिका परिषद के 25 साल बाद हुए चुनावों में कर्मचारियों का जबरदस्त उत्साह रहा और शत प्रतिशत मतदान कर निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाया। दिन भर चली मतदान प्रक्रिया को निर्वाचन अधिकारी उदयराज यादव व जेई अशोक शर्मा द्वारा निर्विघ्न सम्पन्न कराया। उक्त मतदान में अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया था जिनमें हरिकृष्ण शर्मा, पुष्पा देवी, जसबन्त गुर्जर अनिल भारती, उपाघ्यक्ष पद पर ललित किशोर, सुन्दरलाल, अवधेश पाठक, व राम स्वरूप सिंह, महामंत्री के लिए शान्ति प्रसाद व प्रेमपाल सिंह में सीधी टक्कर थी। उपमंत्री के लिए धर्मवीर, रंजीत साबिर व कन्हैया लाल शर्मा प्रमुख दावेदार थे। उपरोक्त पदों के लिए हुए मतदान में अघ्यक्ष पद के लिए हरिकृष्ण शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी को 24 मतों से उपाध्यक्ष पर अवधेश पाठक ने अपने निकटतम प्रत्याशी को 60 मतों से महामंत्री के लिए प्रेमपाल सिंह सेंगर ने अपने प्रतिद्वन्दी को 28 मतों से वहीं उपमंत्री पद पर कन्हैया लाल शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी को 14 मतों से हरकर विजय प्राप्त की। वहीं कोषाघ्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार पहलें ही निर्विरोध निवार्चित घोषित किया जा चुका हैं। उक्त मतदान हेतु नगर पालिका परिषद प्रांगण में प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक सफलता पूर्वक मतदान हुआ। वहीं मतदान का परिणाम भी मात्र डेढ़ घंटें में सामने आ गया।





