स्वालावी बनाने का महिलाओें को दिया जा रहा है सिलाई कढ़ाई निःशुल्क प्रशिक्षण

मथुरा। महिला एवं वाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के सौंजन्य से श्रीसत्यसाई शिक्षा एवं ग्राम्य विकास संस्थान द्वारा स्टैप योजना अन्तर्गत शंकर सिंह आईटीआई रैपुरा जाट फरह में निरूशुल्क सिलाई व कढ़ाई प्रशिक्षण शिविर विगत एक नवम्बर से चलाया जा रहा हैं। इसमें अध्ययन करने वाली महिलाओं व युवतियों को छह माह का प्रशिक्षण दिया जायेगा। शिविर में 50 महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं। सचिव जगदीश प्रसाद गौतम ने बताया कि उक्त शिविर के बाद उन्हें छह माह का द्वितीय शिविर भी आयोजित होगा। कार्यक्रम प्रशिक्षण अधिकारी श्रीमती पुष्पा चैधरी  द्वारा महिलाओं व युवतियों से प्रशिक्षण के पश्चात नमूनें प्राप्त कर लिये हैं। श्रीमती चैधरी ने महिलाओं को प्रशिक्षण के बाद विभिन्न इकाईयों को प्रारंभ करने की जानकारी दी तथा प्रशिक्षार्थियों को मशीन चलाने, सिलाई करने के तरीके बताये। सचिव जगदीश गौतम ने बताया कि छह माह के प्रशिक्षिण के बाद महिला व युवतियों को या तो संस्था की ओर सें स्वरोजगार दिलाया जायेगा अथवा इन्हें दीनदयाल धाम जैसे संस्थानों से सम्बद्घ कराकर इन्हें रोजगार का मार्ग दिया जायेगा।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti