मथुरा। जिला विकलांग जन विकास अधिकारी ने जनपद में मसानी मार्ग स्थित कल्याण करोति, वृन्दावन स्थित पंकज वेलफेयर सोसायटी एवं रांची बांगर स्थित राधा स्वामी शिक्षा समिति के माध्यम से निर्मया स्वास्थ्य बीमा के अन्तर्गत आवेदन पत्र आॅनलाइन कराकर प्रत्येक माह कि अन्तिम तारीख तक उनके कार्यालय में सूचना उपलब्घ कराने के निर्देश जारी किये हैं।जिला विकलांग कल्याण जन विकास अधिकारी श्याम सुन्दर इकनौरिया ने बताया कि राष्ट्रीय न्यास भारत सरकार द्वारा संचालित निर्मया स्वास्थ्य बीमा के अन्तर्गत 15 हजार मासिक तक आय वाले विकलांगों के लिए 250 रूपये और इससे अधिक आय वाले परिवारों के लिए 500 रूपये मासिक आवेदन शुल्क की राशि निर्धारित है। वे इनमें किसी संस्था पर शुल्क की राशि जमा कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें एक लाख रूपये की वार्षिक स्वास्थ्य बीमा उपलब्घ है। ज्ञातव्य है कि जनपद की यह संस्थायें राष्ट्रीय न्यास द्वारा पंजीकृत हैं। संस्थाओं को स्पष्ट किया गया है कि आवेदकों सम्बन्धी सूचना प्राप्त कराने में कोई शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।





