सड़क हादसों में गयी दो की जान

सड़क हादसों में गयी दो की जानमथुरा । चैकी जैंत क्षेत्र अन्तर्गत चैकी के समीप वृन्दावन जा रहे एक युवक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दिव्यांग वालिया उम्र 19 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश वालिया निवासी वृन्दावन अपनी बाइक पर सवार होकर वृन्दावन के लिये जा रहा था तभी जैंत चैकी के समीप अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।वहीं जैंत चैकी के समीप बच्चों को बचाने के प्रयास में एक बुलेरो के पलट जाने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत होगई। जानकारी के अनुसार विष्णु 27 वर्ष पुत्र किशोर सिंह निवासी बरसाना अपने घर के लिये जा रहा था तभी जैंत चैकी के समीप सड़क पार कर रहे बच्चों को बचाने के प्रयास में बुलेरो अचानक पलट गई जिससे चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti