मथुरा। जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुये सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या आरजे 05 जीवी 2309 के अज्ञात चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते बलदेव रोड पर बाइक से आ रहे 39 वर्षीय प्रेमपाल की बाइक यूपी 85 4403 में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं थाना सदर बाजार अंतर्गत औरंगाबाद रोड पर कल दोपहर ढाई बजे आॅटो संख्या यूपी 85 एटी 3479 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाया जिससे वह पलट गया और चालीस वर्षीय ध्रुव कुमार घायल हो गया। बाद में उपचार को ले जाते समय उनकी मौत हो गयी। मृतक के भाई उत्तम पुत्र आनंद निवासी बालाजीपुरम ने टैम्पो चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। थाना छाता के नगरिया मोड़ भदावल के पास अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते बाइक संख्या डीएल एसजी 5304 में टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार 22 वर्षीय राजीव गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक के भाई संजय पुत्र सरूपा निवासी भदावल छाता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।





