हंसते हंसाते हुये बताया यमुना मुक्ति का रास्ता

   

श्रीमान मन्दिर, श्रीपुष्टिमार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन (भानू) के संयुक्त तत्वाधान में चलाये जा रहे यमुना मुक्तिकरण अभियान के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शहर और गांव में जा जाकर यमुना को मुक्त कराने के लिये 15 मार्च को पदयात्रा में सहभागिता करने का आवह्न किया जा रहा है। यमुना की रक्षा के लिये साधु-सन्त, समाजसेवक, किसान, युवा, सभी आगे आने लगे है। 

यमुना मुक्तिकरण अभियान को अपना समर्थन देने मषहूर हास्य कलाकार प्रताप फौजदार अभियान को समर्थन देने वृन्दावन पहुॅचे। अभियान द्वारा अभियान के संरक्षक संत हरिबोल बाबा महाराज के आश्रम बैरागी आश्रम में एक समर्थन सभा का आयोजन किया गया। जिसमें अभियान के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन अभियान के राष्ट्रीय महासचिव हरेष ठेनुआ जी द्वारा करते हुये मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का परिचय कराते हुये उनका स्वागत किया। यमुना मुक्तिकरण अभियान के संयोजक राधाकान्त शास्त्री ने उपस्थित सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि संगठन में बडी शक्ति होती है और हमें यमुना मुक्ति के लिये चलाये जा रहे आन्दोलन के संगठन को मजबूती देनी होगी। आज आन्दोलन को समर्थन देने के लिये मषहूर हास्य कलाकार प्रताप फौजदार जी हमारे मध्य पधारे है। हम उनका भारी स्वागत करते है। उनके जैसे व्यक्तित्व के आन्दोलन से जुड़ने आन्दोलन और अधिक के साथ सफलता की ओर अग्रसर होगा। 

अभियान के राष्ट्रीय संरक्षक गोकुल के पुष्टिमार्गिय आचार्य श्री पंकज बाबा महाराज ने कहा कि यह निष्चित है कि संगठन में  शक्ति होती है और इसी तथ्य को सत्यापित करते हुये हमें ब्रजवासियों, किसानों और यमुना भक्तों के एक मजबूत संगठन तैयार कर 15 मार्च को यमुना जी को मुक्त कराने के लिये दिल्ली जाना होगा। श्री यमुना महारानी हमारी आराध्या है और उनकी रक्षा के लिये यदि हमारे प्राणों को न्यौछावर करने की बात आये तो भी हमें पीछे नहीं हटना होगा। 

लाफ्टर चैलेन्ज शो के मषहूर हास्य कलाकार प्रताप फौजदार बताया कि यमुना किनारे के है इसी ब्रज क्षेत्र में उनका जन्म हुआ है इसलिये यमुना के लिये उनकी आस्था अगाध है। उन्होने अपने चिरपरिचित अन्दाज में लोगो को हंसाते हुये यमुना के मुक्तिकरण और उसके शुद्धिकरण की बारिकियों को भी बताया। 

उन्होने अभियान के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को यमुना मुक्तिकरण के लिये कई सुझाव भी प्रस्तुत किये। उन्होने कहा कि नदियों का स्वच्छ होना उस देष के पर्यटन कारोबार में बढोत्तरी करता है। उन्होने कहा कि विष्व के अजूबों में सम्मिलित ताजमहल के पीछे यमुना बहती है यदि यमुना निर्मल हो जाये तो ताज महल की सुन्दरता में कई गुना और अधिक सुन्दरता बढ जायेगी। आगे बताते हुये कहा कि यमुना के दो पहलू है पहला धार्मिक और दूसरा भौतिक दोनो ही पहलुओं से देखने पर यमुना का प्रदूषण मुक्त हो निर्मल होना परमआवष्यक है। आज सारे विष्व में पानी की कमी हो रही है इसलिये हम सबको पानी को लेकर सचेत होना पडेगा अन्यथा स्थिति इससे भी अधिक बिगड़ सकती है। उन्होने सभी ब्रजवासियों से 15 मार्च 2015 को होने वाली पदयात्रा में भाग लेने सभी ब्रजवासियों से आवह्न किया। 

प्रताप फौजदार जी ने जोर देते हुये कहा कि विष्व में श्री कृष्ण और ब्रज की महिमा से सभी परिचित है इसलिये यमुना के निर्मल होने से विष्व पटल पर ब्रज में पर्यटन में बढोत्तरी होगी। 

परमपूज्य संत श्री हरिबोल बाबा महाराज ने सभी लोगो से यमुना की रक्षा के लिये हर बलिदान के लिये प्रेरित करते हुये अभियान में अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। 

भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान एवं भाकियू के अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि यमुना का जल किसानों के लिये अधिक आवष्यक है इसलिये 15  मार्च के आन्देालन हजारों किसान अपनी यमुना मैया को मुक्त कराने के लिये पदयात्रा मे     भाग लेगे। 

इस अवसर पर अभियान के जिला अध्यक्ष कार्यकारी पंकज चतुर्वेदी ,चन्द्रभान शर्मा एवं मुक्खी ंिसह जी ने अपने विचार रखे। 

इस अवसर पर श्रीचन्द चैधरी, ओमप्रकाष पचैरी, जगदीष रावज, भगवान दास चैधरी, राजेन्द्र सक्सैना, महेन्द्र राजपूत, लकी पंडित, राघव भारद्वाज, आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। 

राजकोट मे यमुना मुक्तिकरण को लेकर स्वामी नारायण मन्दिर में हुयी हजारों भक्तों की जनसभा

यमुना मुक्तिकरण को लेकर गुजरात के स्वामी नारायण मन्दिर में बडी जनसभा की गई जिसमें हजारों वैष्णवों द्वारा भाग लिया गया। इस सभा में भाग लेने के लिये सौराष्ट्र के सभी स्वामी नारायण मन्दिरों के स्वामी नारायण संत मौजूद रहे। इस विषाल जनसभा में भाग लेने के लिये गुजरात के गौ सेवा आयोग के राज्य मंत्री डाॅ बल्लभ भाई कटेरिया, भूतपूर्व सांसद षिवलाल वेकडिया, षिवसेना राजकोट ष्षाखा प्रमुख जिमि अडवानी के साथ साथ राजकोट ष्षहर के कांग्रेस प्रमुख, विष्व हिन्दु परिषद और बजरंग दल के कई पदाधिकारी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस जन सभा में हजारों लोगो के मध्य यमुना को मुक्त कराने के लिये आवाज बुलन्द की गई। स्वामी नारायण मन्दिर के सन्तों ने कहा कि यमुना एक क्षेत्र की नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र की धरोहर है उसको मुक्त कराना और सभी वैष्णवों का परम कर्तव्य है ब्रज में यमुना को मुक्त कराने के लिये उठे आन्दोलन में हम सभी को सहभागिता करनी होगी। 15 मार्च को ब्रज से दिल्ली तक होने वाली पदयात्रा में यहाॅ से हजारों भक्त ब्रज में पहुॅचेगे। सभा में उपस्थित हजारों गुजराती वैष्णवों द्वारा हाथ उठाकर यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में भाग लेने का संकल्प लिया।  स्वामी नारायण मन्दिर द्वारा सभा में उपस्थित 10000 लोगो के भोजन  की व्यवस्था की गई। 

यमुना मुक्तिकरण अभियान की कोर कमेटी की हुयी बैठक आन्दोलन की कई रणनीतियाॅ हुयी तय

यमुना मुक्तिकरण अभियान को यमुना मुक्ति के लिये निकाली जाने वाली 15 मार्च की पदयात्रा को राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक आहूत की गई।  जिसमें अभियान के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भाग ले आन्दोलन को मजबूत करने के लिये अपने विचार प्रस्तुत किये। बैठक में प्रचार को दोगुनी रफ्तार देने पर विचार हुया लोगो को जोड़ने के लिये अभियान द्वारा कार्यकर्ताओं को और सघन संपर्क पर जोर देने के लिये निर्देष दिये गये। बैठक में यमुना मुक्ति को सरकार पर दबाब बनाने के लिये विचार विमर्ष किया गया। इस बैठक में अभियान के संरक्षक श्री  पंकज बाबा, संयोजक राधाकान्त शास्त्री, राष्ट्रीय महासचिव हरेष ठेनुआ, तकनीकी सलाहकार राधाप्रिय एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti