अलविदा जुमा की नमाज में
मथुरा। अलविदा जुमा की नमाज में शुक्रवार प्रातः हजारों सिर रब के सजदे में झुक गए। मुस्लिम भाईयों ने नमाज अता कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी। शहर के चैक बाजार स्थित शाही मस्जिद पर नमाज के दौरान बडी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज के लिए सुबह हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हुए। निर्धारित समय पर जुमे की नमाज अता कराई गई। मुस्लिम भाईयों ने नमाज अता कर देश में अमन-चैन बनाए रखने की दुआ मांगी। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर जुमे की बधाई दी। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से नगर मजिस्टे्रट राम अरज यादव, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी बडी संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।





