वेतन विसंगतियों केा लेकर अस्पताल में प्रदर्शन करते हुए
वेतन विसंगतियों को लेकर
मथुरा। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी परिषद ने आज वेतन विसंगतियों को लेकर जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया तथा अपनी मांगों को मनवाने के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चै. रामस्वरूप ने कहा कि 22-23 को कर्मचारियों द्वारा किये गये धरने मात्र एक सरकार को चेतावनी स्वरूप हैं। यदि सरकार द्वारा हमारी मंागों को पूरा नहीं किया गया तो सभी विभागों के कर्मचारियों को सड़क पर उतरने के लिये मजबूर होना पड़ेगा। इस अवसर पर राजकुमार चूरामणी, देवेन्द्र शर्मा, सुनील श्रीवास्तव, नवीन शर्मा, एसपी गौतम, मुन्नी देवी यादव, मुन्नी सिंह अथ्यक्ष एएनएम, मूलचन्द गौतम, देवेन्द्र पाल सिंह, विजेन्द्र कल्याण, विनीता दास आदि मौजूद थे।





