मथुरा। पुलिस ने चुनावी रंजिश में हत्या करने जा रहे तीन बदमाशों को एक पुख्ता सूचना के आधार पर हथियार सहित गिरफ्तार किया है। वृन्दावन पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से बड़ी घटना होने से बच गयी। जानकारी के अनुसार मथुरा गेट चैकी प्रभारी सुधर तोमर ने प्रधानी की प्रतिद्वंदिता के चलते हत्या करने जा रहे तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनसे तमंचा, कारतूस बरामद हुये हैं। पूछताछ में बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि वह राजपुर गांव में प्रधानी की रंजिश को लेकर अपने प्रतिद्वंदी पर हमला बोलने वाले थे। पुलिस मामले की पूछताछ कर रही है।





