मथुरा। थाना फरह क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरा चैकी ओल के अन्तर्गत नामजदों महिला ने ही अपने करीब एक दर्जन साथियों के सहयोग से महिला का अपहरण कर फर्जी दस्तावेज तैयार करने की रिपोर्ट पीडि़त महिला के पति ने पुलिस में दर्ज कराई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार किशनपाल पुत्र रामचन्द्र निवासी पहाड़ ताल थाना डीग भरतपुर राजस्थान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि श्रीमती कश्मीरा पत्नी लाखन निवासी धर्मपुरा थाना फरह ने अपने 13 अन्य साथियों के सहयोग से उसकी पत्नी श्रीमती मतता को घेराबन्दी कर हत्या करने के उदेश्य से अपहरण करता तथा जाल साजी हेतु फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कराकर उपयोग में लाने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामलें की रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।





