हत्यारों की तलाश में पुलिस ने मारे छापे

रतनकुण्ड क्षेत्र में दहशत भरे सन्नाटे और गमगीन माहौल में तोले बाबा की अंत्येष्टि

मथुरा। विगत रोज दिनदहाड़े डैम्पियर नगर क्षेत्र में छौंकापाड़ा निवासी तोले बाबा की हत्या से चैबियापाड़ा क्षेत्र में दहशतभरा सन्नाटा फैला हुआ है। हत्या में नामजद पांचों अपराधियांे की सुरागरसी में पुलिस ने कई जगह छापेमारी की है लेकिन किसी भी अभियुक्त तक पुलिस नहीं पंहुच पायी है। हत्यारों की तलाश में पुलिस की कई टीम लगायी गयी हैं। शहर कोतवाल कुंवर सिंह यादव ने बताया कि जल्द से जल्द अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इस बीच आज प्रातः गमगीन माहौल में तोले बाबा की शवयात्रा ध्रुवघाट पंहुची जहां उनके पुत्रों द्वारा उनका अंतिम संस्कार किया गया। माहौल में काफी सन्नाटा था। रतन कुण्ड व छौंकापाड़ा क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। तोले बाबा के निवास पर पुलिस तैनात की गयी है। चर्चाओं का बाजार क्षेत्र में थम नहीं रहा है। हमलावरांे को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। तोले बाबा के बहनोई राकेश चतुर्वेदी निवासी नीमगली ने इस संबंध में राकेश उर्फ रंगा, मुकेश उर्फ बिल्ला, कामेश्वर उर्फ चीनी, नीरज, प्रदीप उर्फ गुगुला, नीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अभी तक ये पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इनके आत्मसर्पण करने की अफवाह चैबिया पाड़ा में कल से फैल रही है लेकिन हकीकत में ऐसा कुछ नहीं है। पूरे क्षेत्र में तनाव भरा माहौल व्याप्त है। कभी भी कोई अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस के बड़े अधिकारियों की अब इस घटना के बाद कड़ी नजर है। पल-पल की जानकारी के लिए क्षेत्र में पुलिस के कर्मचारी घूम रहे हैं। स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पूरे मामले पर गंभीरता बरते हुए हैं और उन्होंने अधीनस्थों को आदेश दिया है कि इस पर कड़ी निगरानी रखी जाये।

फायर की खबर पर दौड़ीं एसएसपी

मथुरा। आज शहर के चैबियापाड़ा क्षेत्र के नगला पायसा में फायरिंग होने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी स्वयं गाड़ी लेकर चैबिया पाड़ा पहुंच गयीं लेकिन वहां जाकर पता चला कि किसी ने हवाई फायर किया था जिससे लोगों में दहशत फैल गयी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हकीकत में ऐसा कुछ नहीं था। शरारती तत्व माहौल को बिगाड़ने में लगे हैं जिनकी पुलिस को जानकारी मिलनी चाहिए। 

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti