मथुरा। थाना मगोर्रा पुलिस ने गत माह पूर्व हुई एक हत्या के मामले में एक अभियुक्त को मय तमंचा और कारतूस के गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्राप्त विवरण के अनुसार मगोर्रा थानाध्यक्ष प्रेम चन्द्र यादव ने बताया कि दो माह पूर्व कुम्हेर रोड स्थित सौंख में सोनू नामक की प्रेम प्रसंग को लेकर जीजा धर्मेन्द्र पुत्र रामवीर निवासी ग्राम पिथौली थाना कागारौल जिला आगरा ने नाटकीय ढंग से अबेध हथियार से गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने ताबड़तोड़ अपराधियों की गिरफ्तारी को दबिष दी। और अभियुक्त धर्मेन्द्र की निशानदेही पर तमंचा व 2 कारतूस बरामद कर जेल भेज दिया है। घटना की रिपोट मृतक के चाचा यादराम ने रिपोर्ट लिखाई थी।





