
यमुना को हथिनी कुण्ड बैराज से मुक्त कराने व यमुना में गिरते नालों को रोकने के लिये हथिनी कुण्ड बैराज पर यमुना रक्षक दल व भारतीय किसान यूनियन(राष्ट्रवादी) द्वारा संयुक्त रूप से किये जाने वाले सत्याग्रह की तैयारियों की समीक्षा करने के लिये भाकियू (राष्ट्रवादी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय पदाधिकारी सत्याग्रह की तैयारियों व रणनीतियों पर चर्चा करने के लिये गोविन्द मठ वृन्दावन स्थित यमुना रक्षक दल के कार्यालय पहुँचे। भाकियू (राष्ट्रवादी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.पी. सिंह यादव ने कहा कि 2 नबम्बर को हरियाणा के हथिनी कुण्ड बैराज पर होने वाले सत्याग्रह में भाकियू (राष्टवादी) के हजारों किसान कार्यकर्ता भाग लेंगे। यमुना की लड़ाई किसानों की लड़ाई है क्योंकि यमुना के निर्मल जल से उसके किनारे बसने वाले किसान उसके जल का पान व अपनी कृषि को सिंचित करते है परन्तु वर्तमान में यमुनोत्री से 170 किमी नीचे ही यमुना को बांधकर सारा जल हरियाणा की ओर मोड दिया जाता है और उससे नीचे 1200 किमी में यमुना किनारे बसने वाले किसनो को मिलता है सिर्फ गन्दे नालो का भंयकर प्रदूषित जल, यह सरासर अन्याय है। किसान नेता ने आगे बताते हुये कहा कि गांव- गांव में भाकियू (राष्ट्रवादी) के कार्यकर्ता किसानों को सत्याग्रह में भाग लेने के लिये तैयार कर रहे है। यमुना प्रदूषण का मुद्दा सीधे तौर पर किसान से जुड़ा हुआ है क्योकि यमुना के प्रदूषित जल से सर्वाधिक हानि यमुना किनारे बसने वाले किसनो की स्वाास्थ व कृषि दोनों को हानि पहुॅचा रहा है। इसलिये अब की बार किसान हथिनी कुण्ड पर आर या पार की लड़ाई के लिये एकत्रित होगें और बिना यमुना जल लिये बे वहां से नहीं हटेगें।
भाकियू (राष्ट्रवादी) के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों व गांव के अध्यक्षो व कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया गया है । गांव-गांव जाकर सीधे किसानों से संपर्क कर उनसे यमुना आन्दोलन में भाग लेने की अपील कि जायेगी। जब तक केन्द्र सरकार हथिनी कुण्ड ये यमुना जल छोडा जाता तब तक किसान हथिनी कुण्ड बैराज से नहीं हिलेगें।
इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया, हाशिम खान, अरूण चतुर्वेदी, राजेन्द्र भगत जी, बाबा नागरी दास, सत्यपाल सिंह, अखंड सिंह, अरविन्द, आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS