

यमुना को हथिनी कुण्ड बैराज से मुक्त करा उसकी अविरल धारा को ब्रज में ले जाने के लिये कमर कस चुके यमुना रक्षक दल व भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी द्वारा आज नगर में 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड पर होने वाले सत्याग्रह की अलख जागने के लिये यमुना रक्षक दल व भाकियू राष्ट्रवादी की पदयात्रा 30 अक्टूबर गुरूवार को दोपहर 2 बजे से मारवाडी धर्मशाला से प्रारम्भ होकर बस स्टैण्ड जगाधरी, कन्हैया चैक, नेहरू पार्क, परशुराम चैक, ज्योति पैलेस, भगत सिंह चैक, शिवाजी चैक, अग्रसेन चैक होते हुये आज रात्री के विश्राम स्थल मारवाडी धर्मशाला पहुॅची। पदयात्रा में हजारों किसान व भक्तों ने भाग लिया और जय यमुना मैया के नारों से नगर की गलियों को गुंजायमान कर दिया। कल पदयात्रा जगाधरीसे होते हुयी छछरौली पहुॅचेगी जहाँ यात्रा का रात्री विश्राम रहेगा। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि यमुना मैया हम सभी की आराध्या है वह विश्व में पूज्यनीय है। परन्तु वर्तमान में हथिनी कुण्ड बैराज से नीचे 1200 किमी नीचे इलाहाबाद तक कोई यमुना जल नहीं यमुना सिर्फ कल कारखानों से निकले अपशिष्ट और गन्दे नालों से बनकर गन्दे नाले के रूप में बह रही है और इसी जहरीले प्रदूषित जल की ब्रज में यमुना के रूप में पूजा की जाती है। यह सरासर धर्म और मानव जीवन दोनों की दृष्टि से नकाबिलेबर्दाश्त है। इसलिये अब इस सत्याग्रह के माध्यम से हम सरकार से मांग करते है कि वह यमुना को हथिनी कुण्ड बैराज से मुक्त करें व यमुना में गिरते गन्दे नालों को रोकने के लिये यमुना के समानान्तर नाले का निर्माण किया जाये।
भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.पी सिंह यादव ने कहा कि देश को आजाद हुये आज 6 दशक से अधिक हो गया परन्तु हमारे आजाद देश की भारत सरकार उसके नागरिकों को शुद्ध पेय जल की व्यवस्था सही से नहीं करा पायी है और इसके विपरीत सरकार ने स्वच्छ नदियों में गन्दे नाले व फैक्टिरियों का विषैला जल मिलाकर उनको भी भंयकर प्रदूषित करने का काम किया है। नदियों पर बांध बनाकर उनकी प्राकृतिक धारा को रोक नदियों के स्वरूप को बिगाडा है ं। अब यह सब बर्दाश्त की सीमा से बाहर से इसलिये भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी और यमुना रक्षक दल द्वारा सत्याग्रह किया जा रहा है।
विश्व हिन्दू परिषद् के जिलाध्यक्ष आई. सागर बजाज व पं. उदयवीर शास्त्री जी ने कहा कि यमुना का मुद्दा मानव मात्र से जुडा हुआ है इसलिये इस मुहिम में सभी को पूरा सहयोग व सहयोग करना होगा।
इस अवसर पर हजारों की संखा में किसान, यमुना भक्त और नगरवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाकियू राष्ट्रवादी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह, प्रदेश महासचिव जन्टसिंह, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, देवेन्द्र पाल सिंह, सोनू द्विवेदी, राजकरण सिंह, रामलखन मौर्य, रामचन्द्र मौर्य, छोटेलाल यादव, बेचन लाल पटेल,प्रेमपाल सिंह, महेश यादव, लाल सिंह, शिवप्रताप जी, सुमित शर्मा, योगेश शर्मा, श्याम जी मेंहदी दत्ता, परमजीत बनौंठ, घनश्याम निषाद, आदि उपस्थित रहे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS