
मथुरा। पहाड़ों पर हो रही लगातार वारिश के बाद यमुना में बढ़तें जलस्तर के चलते हरियाणा के हथिनी कुन्ड से विगत दिवस 1 लाख 13885 क्यूसेक पानी छोड़ा गया हैं। छोड़ा गया पानी मथुरा में दो दिन वाद अपना असर दिखायेगा। हालांकि इस छोड़े गये पानी से ज्यादा प्रभाव पड़नें वाला नहीं है लेकिन पहाड़ों पर हो रही लगातार वारिश यह समझा जा रहा है कि आने वालें दिनों में यमुना अपना रौद्ररूप दिखानें के अनुमान हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने अभी तक छोड़े गये पानी से किसी प्रकार के नुकसान होने की संभावना से इन्कार किया गया हैं। इसके बाद भी जिला प्रशासन यमुना में वढ़तें जल स्तर पर हर तरह की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS
Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted