हथियारबंद बदमाशों ने नारी निकेतन से भगाई 19 संवासिनी

कोतवाली पुलिस ने 17 संवासिनी और एक बच्चे को किया बरामद

मथुरा। कल देर रात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्वमाीघाट स्थित नारी निकेतन में दो अज्ञात बदमाशों ने हथियारों के बल पर हमला कर दिया और नारी निकेतन में रह रहीं 19 संवासनियों और दो बच्चों को तमंचों की नोंक पर वहां से छुड़ा ले गये। इन बदमाशों ने निकेतन के चैकीदार ब्रह्मदेव के सिर में तमंचे की बट से हमला कर उसे घायल कर दिया जिससे वह बेहोश हो गया। बताया गया कि स्वामी घाट पर बने नारी निकेतन मे कल रात कीब ढाई बजे उस समय चीख पुकार मच गयी जब छत के रास्ते से दो अज्ञात बदमाश नारी निकेतन मे घुस गये। बदमाशें ने घुसते ही हथियारों के बल पर वहाँ से लड़कियों को भगा ले जाने का प्रयास किया। इसी दौरान नारी निकेतन के चैकीदार ब्रह्ाप्रसाद ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसके सिर में तमंचों की बट मार दी जिससे वह घायल हो गया और बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा।बदमाशों ने नारी निकेतन का ताला तोड़ते हुये ड्यूटी पर तैनात महिला सुरक्षा कर्मियों मंजू रूहेला और ब्रजलता शर्मा को बंधक बना लिया और उनके साथ भी मारपीट करते हुये 29 संवासनियों मे से 19 लड़कियों और दो बच्चों को भगा दिया। लड़कियों के नारी निकेतन से भगा ले जाने की खबर जैसे ही कोतवाली पुलिस को लगी तो पुलिस विभाग मे हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस ने 17 भागी लड़कियों और एक बच्चे को कुछ देर बाद ही बरामद कर लिया और उन्हें नारे निकेतन वापिस भेज दिया। पकड़ी गयी महिलाओं में आसमां व उसका पुत्र, चांदनी, मीना, ज्योति, कुरैशा, शालू, दीपा, चंचल, अनुपमा, रोशनी, मीनू जोकि मूकबधिर है, रेखा, राजरीन, नाजवीन, संगीता, प्रेमलता, अंजू को नारी निकेतन भेज दिया। बदमाशों द्वारा भगाईं गयीं पूजा और शिल्पी तथा उसकी पुत्री वैष्णवी का अभी तक पता नहीं चल पाया है। नारी निकेतन की अधीक्षक बीना शर्मा ने बताया अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली पुलिस में तहरीर दी गयी है। घटना की खबर लगने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला जज, क्षेत्राधिकारी नगर सहित भारी संख्या में पुलिसबल नारी निकेतन पंहुचा और घटनास्थल का मुआयना किया।

 

काफी समय से चल रहा था षडयंत्र

आज नारे निकेतन से भगाईं गयीं संवासिनियों के बारे में क्षेत्र के लोगों में चर्चा थी कि षडयंत्र के तहत पूरी घटना को अंजाम दिया गया है और इसके पीछे कुछ असमाजिक तत्व शामिल हैं। इसीलिये नारी निकेतन अधीक्षिका और कर्मचारियों ने घटना को दबाने की पूरी कोशिश की है। घटनाक्रम को बदला भी गया है। क्षेत्र के लोग कहते हैं कि काफी समय से षडयंत्र चल रहा था। उसी का यह परिणाम है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti