हथियारों के बल पर दिनदहाड़े काॅलेज की छात्रा को किया अगवा

छात्रा ने एसएमएस कर दी घरवालों की जानकारी

मथुरा। थाना हाईवे अंतर्गत चंदनवन क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा को आज मारूति वैन में सवार कुछ युवक हथियारों के बल पर अगवा कर ले गये। इस घटना से पुलिस के हाथ-पैर फूल गये हैं। लड़की की तलाश में पुलिस घूम रही है। सर्विलांस टीम भी उसके मोबाइल की लोकेशन लेेकर बातचीत मंे लगी हुयी है। बताया गया कि थाना हाईवे के चंदनवन निवासी धर्मवीर की पुत्री अंजना जो बीएसए काॅलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। आज वह बीएसए कालेज में मैरिट लिस्ट देखने आयी थी। लिस्ट देखकर जब वह वापिस हाईवे की ओर अपने घर की ओर जा रही थी तभी रास्ते में मारूति वैन में सवार चार लड़कों ने उसे हथियारों के बल पर अगवा कर लिया। जैसे ही इसकी जानकारी लड़की के परिवारीजनों को हुयी, सभी हाईवे थाना पंहुच गये और सारी जानकारी पुलिस को दी। परिजनों के अनुसार लड़की ने दो बार अपने मोबाइल से मैसेज करके अपने अपहरण की जानकारी दी है। लड़की ने मैसिज में बताया है कि ये लड़के ट्रेन के द्वारा मुझे कहीं ले जा रहे हैं। इस मैसेज के बाद पुलिस की सर्विलांस टीम भी लग गयी है। लड़की का पता लगाने के लिए पुलिस टीम भागी-भागी फिर रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हाईवे आरके गौतम ने बताया कि लड़की का पता किया जा रहा है। सर्विलांस टीम जल्द ही बदमाशों तक पंहुच जायेगी। सूत्रों के अनुसार मथुरा-थाना हाईबे क्षेत्र चन्दनवन से रूठ कर गई छात्रा,माँ-बाप को कुछ करके दिखाने निकली थी,पिता ने अपहरण की दी तहरीर,थाना हाईवे पुलिस ने आनन-फानन में लडकी को किया छाता क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti