हनुमान जी के वार्षिक भंडारे में एक से उमड़ेगा अपार जनसैलाब

   

लक्खी मेला में दूर-दूर से प्रसाद ग्रहण करने आएंगे श्रद्धालु

स्थानीय पुलिस ने भी किए इंतजाम

गोवर्धन हनुमान बाग स्थित हनुमान जी का मंदिर

हनुमान बाग आश्रम के महंत संत सियाराम दास जी 

हनुमान बाग आश्रम पर भंडार में बनता प्रसाद

 

गोवर्धन। डीग मार्ग स्थित हनुमान बाग आश्रम में तीन दिवसीय वार्षिक हनुमान जी के भंडारे की तैयारियां पूरी कर ली हैं। भंडारे का आयोजन 1 फरवरी रविवार से शुरू होगा। भंडारे में तलहटी के आसपास के गांवों के अलावा राजस्थान व अन्य प्रांतों से आए श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। समूचे ब्रज में हनुमान जी के प्रसाद ग्रहण करने का निमंत्रण दे दिया है। वहीं भंडारे के प्रसाद के लिए शुद्ध देशी घी से कई दर्जन कारीगर प्रसाद सामग्री तैयार कर रहे हैं। भंडारे के आयोजक हनुमान बाग आश्रम के महंत संत सियाराम दास महाराज ने बताया कि भंडारा 1 फरवरी से शुरू होकर तीन दिन तक 3 फरवरी तक चलेगा। भंडारे में  पहले दिन से ही तलहटी एवं ब्रज के साधु संतों व ब्राह्मणों के अलावा सैकड़ों गांवों के भक्त टैक्टर टॉली व अन्य वाहनों से प्रसाद ग्रहण करने आएंगे। भंडारे के दूसरे दिन कई दर्जन स्कूल कालेजों के विद्यार्थी प्रसाद ग्रहण करने आएंगे। महिलाओं के प्रसाद ग्रहण करने की अलग से व्यवस्था होगी। साधु संतों को भंडारे के तीनों दिन स्वागत के साथ दक्षिणा भेंट की जाएगी। इस भंडारे में क्षेत्र के गांवों के अलावा डीग क्षेत्र के बहज, बरौली, घरवाली, कटहरा, पास्ता, बरई, दौसेरस, मुड़सेरस, जानू महरौली आदि गांवों के लोग प्रसाद ग्रहण करने आएंगे।  यह भंडारा हनुमान जी की कृपा से करीब तीस वर्षों से चला आ रहा है। वहीं इस लक्खी मेला को संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि व्यवस्थाओं को सृदृढ़ रखने के लिए तीन पॉइंटों पर पुलिस की ड्यूटी तैनात होगी। इसमें डीग अड्डा से लेकर संत सियाराम आश्रम तक सशस्त्र पुलिस के साथ यातायात पुलिस की तैनाती रहेगी।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti