हम निर्मल यमुना को ब्रज में देखना चाहते है: काष्र्णि गुरू शरणानन्द जी महाराज

यमुना मुक्तिकरण अभियान के संयोजक राधाकान्त शास्त्री जी द्वारा अन्य पदाधिकारियों के साथ ब्रज के प्रसिद्ध सन्त काष्र्णि गुरू शरणानन्द जी महाराज से भेंट कर अभियान की सफलता हेतु आर्शीवाद लिया गया । यमुना की अविरल और निर्मल धारा को ब्रज में लाने के सन्दर्भ में सन्तों की सहभागिता व अभियान में उनके आशीर्वाद को लेकर गहन चर्चा हुयी । संयोजक राधाकान्त शास्त्री ने कहा कि सन्त शक्ति और उनके आशीर्वाद से ही अभियान को बल मिलेगा जो अभियान को सफल बनायेगा। इस अभियान में आपके और और सभी सन्तो के आशीर्वाद से हमारा मनोबल बढेगा।  रमणरेती के काष्र्णि गुरू श्रद्धेय श्री शरणानन्द जी महाराज ने यमुना को निर्मल बनाने के लिये जो मुहिम को सराहनीय बताते हुये कहा कि हमें विश्वास है कि आपके अभियान द्वारा किये जा रहे प्रयासों से यमुना जी अवश्य ब्रज में अपनी अविरलता के साथ आयेगीं । जो व्यक्ति श्री यमुना महारानी की रक्षा के लिये निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे है वे सभी प्रशंसा के पात्र है। श्री रमेश बाबा जी हमारे गुरू भाई है और वह ब्रज संस्कृति के रक्षार्थ बहुत बड़ा कार्य कर रहे है क्योकि श्री यमुना महारानी ब्रज संस्कृति की प्राण है। इस कार्य में हमारा पूर्ण समर्थन है  एवं इस अभियान में सभी सन्त उनके साथ है। हम स्वयं भी यमुना की निर्मल धार ब्रज के घाटों पर पुनः हिलोरे मारते देखना चाहते है। इसी सन्दर्भ में उन्होने बताया कि रमणरेती आश्रम पर 19 से 21 फरवरी तक होने वाले वार्षिकोत्सव में यमुना मुक्तिकरण पर विशेष चर्चा की जायेगी।
उक्त वार्षिकोत्सव में मलूकपीठाधिश्वर जगद्गुरू द्वाराचार्य श्री राजेन्द्रदास जी महाराज द्वारा उपस्थित सभी साधु -सन्तों व वैष्णवों के समक्ष यमुना जी को लेकर व इस अभियान के सन्दर्भ में गहन चर्चा की जायेगी।
यमुना मुक्तिकरण अभियान ने तेज किया पहले चरण का प्रचार-प्रसार
श्री मान मन्दिर, श्रीपुष्टि मार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के संयुक्त नेतृत्व में यमुना की अविरलता को ब्रज में पुनः स्थापित करने हेतु प्रयास किये जा रहे है। जैसे जैसे अभियान की आगामी 15 मार्च पदयात्रा की तिथि नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा प्रचार – प्रसार को चरण बद्ध कर प्रचार तेज कर दिया गया। अभियान द्वारा प्रथम चरण के प्रचार क्रम में अभियान के पदाधिकारियों द्वारा ब्रज के गांव – गांव जा सघन जन संपर्क किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 30 जनवरी शुक्रवार को अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह के नेतृत्व में नंदगांव ब्लाक में डेडावल, ब्रजवारी, नंदगांव, मुखराई, भदावल, कामारोड, संकेत, गाजीपुर आदि गांवों में घर-घर जा संपर्क किया गया। उन्होने सभी ग्राम वासियों से 15 मार्च को पदयात्रा में चलने का आवह्न किया और कहा कि यमुना मैया की रक्षा के लिये ब्रज के घर की यमुना आन्दोलन में सहभागिता की आवश्यकता है। इस बार के निर्णायक आन्दोलन में ब्रजवासियों को अपनी सम्पूर्ण शक्ति आन्दोलन में झोंकनी पड़ेगी। इस पर सभी ग्रामवासियों ने हाथ उठाकर आश्वासन दिया कि हम श्री रमेश बाबा महाराज के हर आदेश का पालन करेगें यमुना मैया हमारी है और उसकी रक्षा के लिये हर ब्रजवासी जी जान लगा देगा। इस अवसर पर संयोजक सुनील सिंह के साथ प्रेमसिंह, चै. भरत, चै. हंसराज, कृष्णकुमार आदि प्रचार में मौजूद रहे।
दूसरी तरफ  अभियान के संयोजक राधाकान्त शास्त्री, राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ, प्रदेश संयोजक श्याम चतुर्वेदी आदि अभियान के पदाधिकारी द्वारा भी मथुरा जिले के कई गांवो में जा लोगो से 15 मार्च की पदयात्रा में सहभागिता का आवह्न किया गया।
यमुना मुक्तिकरण अभियान की मथुरा नगर ईकाई के विरोध प्रदर्शन के दबाब में मसानी नाले पर शुरू हुआ सफाई कार्य
दिये गये समय में गन्दगी नहीं रोकी गई तो शुरू होगी भूख हड़ताल
जहाॅ यमुना को पतित पावनी कह पूजा जाता है उसी मथुरा में गन्दगी का अम्बार लिये मसानी नाला यमुना में गिर रहा है। विगत कई महीनों से यमुना मुक्तिकरण अभियान की मथुरा नगर ईकाई द्वारा मसानी नाले की सफाई को लेकर कई विरोध प्रदर्शन किया गया। नगरपालिका और प्रशासन द्वारा केवल आश्वासन पर आश्वासन दिये गये। इसी के चलते दिनांक 30 जनवरी 2015 को यमुना मुक्तिकरण अभियान की मथुरा नगर ईकाई के अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी, भाकियू नगर अध्यक्ष महेन्द्र राजपूत, राजेन्द्र सक्सैना, कुलदीप, शैलू पंडित द्वारा मसानी नाले से यमुना में जा रही गन्दगी को रोकने व नाले की सफाई को लेकर मथुरा सीटी मजिस्ट्रेट से मिला गया। उन्होने मसानी नाले से लगातार यमुना में जा रही गन्दगी को रोकने व उसकी तलीझाड सफाई करने के साथ साथ मसानी टीटमेन्ट प्लान्ट को सुचारू रूप से चलाये जाना आदि मांगो को प्रमुख रूप से रखा। इसके पश्चात् नगरपालिका मसानी नाले से गन्दगी को हटाने के लिये जेसीबी लगाई गयी। पालिका द्वारा 4 दिन के अन्दर यमुना में जा रही गन्दगी को रोकने का आश्वासन दिया गया। इसके साथ ही नगरपालिका द्वारा पोपलेन मशीन नाले में उतार उसकी सफाई करने की भी बात कहीं।
इस अवसर पर पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि यदि चार दिन के अन्दर गन्दगी जाने ने से नहीं रोकी गई तो मथुरा नगर ईकाई द्वारा भूख हड़ताल की जायेगी।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS

  1. Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted




Mediabharti