हमलावरों ने खेत स्वामी को उतारा मौत के घाट

मथुरा। घात लगाकर बैठे बदमाशों ने खेत पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पूरी घटना से बरहरा गांव में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब दस बजे रमनरेती चैकी क्षेत्र स्थित गांव बरहरा में 22 वर्षीय साहब सिंह पुत्र महेन्द्र अपने खेत पर जा रहा था तभी घात लगाये बैठे हमलावरों ने गोलियां चलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया गया कि दोनों परिवारों में रंजिश चल रही है, उसी के परिणाम स्वरूप यह घटना हुयी है। घटना की खबर लगते ही कोतवाली प्रभारी जायसवाल और पुलिस बल मौके पर पंहुच गया और मृतक के परिजनों से घटना के बारे में जांच पड़ताल की। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti