हर तरफ छाई ईद की खुशियाँ सादगी से मना ईद का त्यौहार

राया। कस्बे मे हर तरफ मना ईद का त्यौहार, माँट रोड स्थित ईदगाह मस्जिद पर सुबह से ही हजारों की संख्या मे मुस्लिम भाई मौजूद रहे। ईदगाह पर हाफिज कमालुद्दीन ने ईद की नमाज अदा करायी नमाज के बाद हिन्दू मुस्लिम भाइयों ने एक दुसरे को ईद की मुबारक बाद दी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णकान्त अग्रवाल व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश शर्मा, हामिद फारुखी, कायम कुरैशी आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे। वहीं मौहल्ला पठान पाड़ा मे ईद की नमाज इस्लाम खान ने अदा करायी। इस अवसर पर इसराइल खान, शमशुल दराज खान, सहीद खान आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे। ईद के इस मौके पर थाना राया प्रभारी राजा सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti