
गोवर्धन। गिरिराज धाम के कस्बा गोवर्धन की शान्त फिजां इन दिनों हर रात यहां अचानक शुरू हो जाने वाली ताबड़तोड़ फायरिंगों से दहशत में आ जाती है। कस्बे की गली मौहल्लों में शाम ढलने के बाद से ही आधी रात तक होने वाली ये फायरिंग की आवाजें घरों में सोते हुए लोगों को जागने पर मजबूर कर देती है। लोग जागकर जब अपने घरों से बाहर झांकते है तब इन फायरिंगों की हकीकत से रूबरू हो पाते है और इसकी हकीकत सामने आ पाती है। लेकिन बेवजह रातों की नींद हराम कर देने वाली ये फायरिंगें लोगों के लिये परेशानी का सबब बन गयी है। वहीं पुलिस के चेतक दस्ते इनसे जानबूझ कर अनभिज्ञ बने हुए है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा गोवर्धन मंे करीब दर्जन भर शरारती युवा इस कारगुजारी को अन्जाम देने में जुटे है। पैसे के बल पर ये लड़के एक नयी किस्म की मोटर साईकिलें खरीद लाये हैै और किसी मैकेनिक की मदद से उन्होंने इन बाइको के सायलेंसरों में कुछ जालीनुमा तकनीकि फिट करायी हुई है। इन्ही जालीनुमा तकनीकि के चलते ये लड़के अपनी बाइकों को तेज और अनियंत्रित गतियों में चलाते हुए लगातार फायरिंग जैसी आवाजें करते हुए दौड़ जाते है। दिन भर कस्बे के बाजारों और गलियों मंे इन फायरिंग की आवाजों से सभी को चैंकाते हुए घूमने वाले ये युवक अपनी शरारती फितरत के चलते रातों को भी गली मौहल्लों में फायरिंग की जैसी आवाजों को करने की अपनी कारिस्तानी दिखाने से बाज नहीं आते है। ठीक बिल्कुल बन्दूकों की फायरिंग जैसी आवाजें करनी वाली इन बाइकों के चालकों के दल ने इन दिनों कस्बे की शान्त फिजां को बेवजह भयभीत कर रखा है। लोग बताते है कि उन्होंने थाना पुलिस के चेतक दस्तों से इनकी शिकायतें भी की थी लेकिन वे जानबूझ कर अनजान बने हुए है।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS