मथुरा। हरिजनों को आवंटित जमीन पर 32 वर्ष से चल रहे अवैध कब्जे को लेकर आज पीडि़त ऊदल ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर जमीन मुक्त कराने की मांग की है। ग्राम कराहरी के ढोकलाबास में ठाकुर राम सिंह की 20 बीघा जमीन 1980 में सीलिंग में निकली थी जिसे उच्च न्यायालय में अपील के बाद हार गये थे। उसका 1984 में आवंटन हो चुका है। यह आवंटन कारे पुत्र मंगला जाटव निवासी कराहरी, पुनिया पत्नी प्रेमपाल जाटव, अमर सिंह कोली व पुनिया पत्नी नरैना कोली निवासी ग्राम कराहरी को आवंटित की गयी थी जिसका दाखिल खारिज हो गया था। इन लोगों की मौत के बाद जमीन परिजनों के नाम खसरा खतौनी में अंकित है। रामसिंह के पौत्र कन्हैया और उसके परिवारीजनों ने उस पर कब्जा कर रखा है। ये दबंग लोग हैं। इस कारण आवंटी इनकी शिकायत नहीं करते।





