हरिनाम प्रचार ब्रज संस्कृति समिति ने दिया यमुना रक्षक दल को समर्थन

हरिनाम प्रचार ब्रज समिति के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी वन्दन गिरि जी से मिलते यमुना रक्षक दल के कार्यकर्ता

मथुरा। नौहझील के ग्राम चाँदपुर में साध्वी दीदी कुसुम शर्मा द्वारा चल रहे राम कथा के दौरान यमुना रक्षक दल की टीम स्वामी वन्दन गिरि जी महाराज ्रसे मिला। इस अवसर पर हरिनाम प्रचार ब्रज समिति के अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामी 1008 वदन गिरि जी महाराज ने 11 मार्च 2015 की यमुना बचाओ की पद्यात्रा के लिए यमुना  रक्षक दल का तन,मन,धन से समर्थन करने का ऐलान किया एंव उन्होंने कहा कि हथिनी कुण्ड से जल छोडने एंव यमुना शुद्धिकरण के लिए हजारों बृजवासियोें के साथ एंव यमुना भक्तों के साथ 24 जनवरी से 27 फरवरी तक बटेश्वर से वृन्दावन तक पूरी चैरासी कोस में जनजागरण यात्रा निकालेगे। राम कथा में आये हुये हजारों भक्तों को सम्बोधित करते हुये यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि श्री वन्दन गिरि जी महाराज बहुत बडे संत हैं इन्होने हजारों गाँवों में हरिनाम संकीर्तन के प्रभात फेरी चलाई हैं तथा गाय और यमुना ंके लिये लगातार संघर्ष करते रहें हैं। आगे उन्होने कहा कि वन्दन गिरि जी महाराज का साथ मिलने से आन्दोलन को नई ताकत मिलेगी। यमुना की इस पदयात्रा का  आहवान करते हुये कहा कि सभी संतों को एक साथ मिलकर एकता दिखाते हुये यमुना शुद्धिकरण के लिये संघर्ष करना चाहिये। हजारों ग्रामिणें ने हाथ उठाकर 11 मार्च की पदयात्रा में चलने का संक्ल्प लिया। उन्होने कहा कि जिस प्रकार माँ सीता का हरण हुआ था तो भगवान श्री राम ने पदयात्रा की थी इसी प्रकार हमें भी यमुना जी मुक्त कराने के लिये सभी ब्रजवासियों को पदयात्रा करनी पड़ेगी। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री गिरिवर सिंह, भकियू राष्ट्रवादी के इलाहबाद मंडल के अध्यक्ष सियाराम यादव, गोपाल, मुकेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS

  1. Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted




Mediabharti