हर्ष फायरिंग में दूल्हे के ताऊ की मौत

लोगों के समझाने पर हुये सात फेरे

बिना दुल्हन के वापिस लौटा दूल्हा

मथुरा। थाना व कस्बा फरह में बीतीरात आयी एक बारात में हो रही हर्ष फायरिंग में चली गोली से हुयी दूल्हे के ताऊ को लग गयी जिसके बाद खुशियों का माहौल गम में बदल गया। अस्पताल ले जाते समय रस्ते मे ही घायल की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फरह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार कल रात गांव मेघपुर मे मौहर सिंह की बेटी की शादी थी तय कार्यक्रम के अनुसार आगरा के धनोली निवासी ऐदलसिंह अपने पुत्र अमित की बारात लेकर शाम को मेघपुर आ गए और देर सांय धूमधाम के साथ बारात चढ़ने लगी। बारात मे हर्ष फायरिंग की जा रही थी और उसी समय दूल्हा के सगे ताऊ उदयभान के सीने मे एक गोली लग गयी। गोली लगते ही बारात मे अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। तभी घायल को आनन फानन मे आगरा अस्पताल ले जाया गया लेकिन रस्ते मे ही उसकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के पुत्र हरेन्द्र सिंह ने थाना फरह मे दी तहरीर मे लिखा है कि पिगरी निवासी पप्पू प्रधान और धंतोली निवासी ऐदलसिंह व रामगोपाल हर्ष फायरिंग के लिये तमंचे की छिना झपटी कर रहे थे और उसी समय पप्पू प्रधान ने तमंचे से फायरिंग कर दिया जिसकी गोली उसके पिता उदयभान के सीने मे लगी जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र द्वारा उक्त तीनो लोगो के खिलाफ तहरीर थाना फरह मे दी गई है। सूचना पर पहुची पुलिस ने दूल्हा के भाई को को गिरफ्तार कर लिया है। हर्ष फायरिंग मे दूल्हा के सगे ताऊ की मौत के बाद पूरा खुशी का माहोल मातम मे तब्दील हो गया और दूल्हे के पिता ने बेटे की शादी करने से मन कर दिया उसका आरोप था की लड़की पक्ष के व्यक्ति द्वारा उसके भाई को गोली मरी गई है लेकिन देर रात को पुलिस की मौजूदगी कुछ समझदार लोगो ने समझाबुझकर दूल्हा दुल्हन के फेरे डलवाये लेकिन सुबह उक्त मौत की घटना के बाद दुल्हन की विदाई नही हो सकी और दूल्हा बिना दुल्हन के वापिस हो गया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti