हर्ष फायरिंग में युवक घायल

मथुरा। थाना छाता क्षेत्र के ग्राम नरी में चल रही डांसपार्टी में कुछ उत्साही युवकों द्वारा की गई हर्ष फायरिंग से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घटना की रिपोर्ट असलाहधारी युवक के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाॅव नरी में चल रहें मेले में डांस पार्टी में श्याम सिंह पुत्र तेजी शास्त्री ने उत्साहित होकर अपनी लाइसेन्सी पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली डासपार्टी देख रहें युवक उधम सिंह के आकर लगी और वह वहीं गिर पड़ा उधम सिंह को गंभीर हालत में ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं। घटना की रिपोर्ट घायल के चाचा शेरपाल सिंह पुत्र सुगर सिंह निवासी कमई थाना बरसाना ने आरोपी के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti