मथुरा। सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान एवं ब्रह्म भारती पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में पं. विष्णुचन्द शर्मा की अध्यक्षता में वामन जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी जिसमें संस्थान अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा, राजेन्द्र दत्त आचार्य एवं नारायन प्रसाद शर्मा ने संयुक्त रूप से भगवान श्री वामन के चित्रपट पर माल्यार्पण किया। मंगलाचरण पं. कन्हैयालाल शर्मा एवं पं. दानबिहारी शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर वामन भगवान पर विद्वानों ने अपने-अपने विचार प्रकट किये। इस दौरान देवकिशन शर्मा, गिर्राज प्रसाद तिवारी, मुकुटमणि शर्मा, राहुल शर्मा, राधाचरन शर्मा, राजेश शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, महेश त्यागी, सुरेन्द्र कुमार, राजकुमार शर्मा, पिन्टू मिश्रा, कृष्णवल्लभ मिश्रा, सुधाकर, प्रहलाद शर्मा, मनीश शर्मा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक गौड़ ने किया।





