मथुरा। जसवंत सिंह भदौरिया इस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी में नये सत्र का शुभारम्भ हुआ। इस दौरान सरस्वती पूजन के साथ हवन यज्ञ किया गया। उपस्थित अध्यापकगण व छात्रों-छात्राओ द्वारा हवन में आहुति दी गयी। इस अवसर पर चेयरमैन डाॅ. हरि कृष्ण भदौरिया द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी और मैनेजिंग डायरेक्टर डाॅ. आशीष मिश्रा द्वारा विद्यार्थियों को परिश्रम और गहन अध्ययन के लिए उत्साहवर्धन किया गया। डायरेक्टर अरविन्द गौर ने सभी छात्र-छात्राओ को आशीर्वाद दिया। दूरदराज के छात्रों-छात्राओ की कार्यक्रम में उपस्थिति रही। इस वर्ष अच्छे परीक्षा परिणाम अर्जित करने पर हर्ष व्यक्त किया गया। सेमेस्टर सिस्टम के लागू होने पर प्रबन्धन द्वारा यह व्यक्त किया गया कि आगामी परीक्षा परिणाम भी सर्वश्रेष्ठ रहने की पूरी उम्मीद है।





