हवा बाजो की हवा 7 जनवरी को निकल जायेगी: पूर्व मंत्री

राधा रिसोर्ट होटल में भाजपा द्वारा आयोजित बैठक को संबोधित करते पूर्वमंत्री चै. लक्ष्मीनारायण चैधरी साथ में हैं जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, बांके बिहारी माहेश्वरी, तेजवीर सिंह, गोपेश्वर चतुर्वेदी, प्रणतपाल सिंह, अजय पोइया, एसके शर्मा तथा ममता चैधरी। 

 बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण   

हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है

जिला पंचायत अध्यक्ष जीत कर ही दम लेगी भाजपा 

प्रशासन बेईमानी की मंशा न पाले अन्यथा गंभीर होंगे परिणाम  

1 जनवरी को भरेंगी ममता नामांकन 

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी मथुरा ने जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जितने के लिए ऐलान करके मैदान में उतरने का आव्हान कार्यकर्ताओं व जनता से किया है, भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार आज बृहद जिला बैठक राधा रिसोर्ट पर करके एक स्वर में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव जीतने का दृढ़ संकल्प व्यक्त करते हुए जोरदार संघर्ष के लिये हुंकार भरी। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ व नेताओं ने मुट्ठी भींचकर जय श्रीराम के उद्घोष के साथ प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी व निष्पक्ष चुनाव की अपेक्षा की तथा एक स्वर में वोटों के ठेकेदारों, जनपद के हवा बाज नेताओं की हवा आगामी 7 जनवरी को निकालने की घोषणा करते हुए भाजपा के प्रत्याशी की विजय का दावा किया। बुधवार आज भाजपा की बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डीपी गोयल ने धन बल व् सत्ता बल के विरुद्ध संघर्ष का नारा दिया तथा 1 जनवरी को हजारों की संख्या में प्रातः 10 बजे मयूर विहार ममता चैधरी (प्रत्याशी भाजपा) के निवास पहुंचकर नामांकन जुलुस के लिए पहुँचने की अपील की है। 

पूर्व मंत्री लक्ष्मी नारायन चैधरी ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि किसी जिला पंचायत सदस्य को या उसके परिजनों को किसी प्रकार से परेशान किया या धमकाया गया तो प्रशासन की ईंट से ईंट बजा दी जायेगी साथ ही साथ उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताआंे व जनता का आह्वान किया कि वह हजारों की संख्या में 1 जनवरी को मथुरा पहंुचे व हठधर्मी प्रशासन को अपनी ताकत का अहसास कराये। जिससे प्रशासन 7 जनवरी को किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की जुर्रत न कर सके, अन्यथा सड़कें लाल होगी।

वरिष्ठ नेता बांके बिहारी माहेश्वरी, तेजवीर सिंह, गोपेश्वर चतुर्वेदी, प्रणतपाल सिंह, अजय पोइया, एसके शर्मा,  रविन्द्र पाण्डेय, सुनील चतुर्वेदी, दीपा अग्रवाल, लेखराज सिंह, नरदेव चैधरी, ममता चैधरी, परशुराम शर्मा आदि ने भी सम्बोधित किया।

बैठक में प्रभात चैधरी, रवि माहेश्वरी, कारिंदा सिंह, केपी लोधी, रामकिशन पाठक, नीलम पाण्डेय, पारुल, लता, छाया, जनार्दन शर्मा हिंडोल, धीरेन्द्र पाण्डेय, विक्की बाल्मीकि, लीला सिंह, ऊधम सिंह, जगदीश, प्रदीप गोस्वामी, मुकुल अग्रवाल उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti