हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की दर्दनाक मौत

मथुरा। थाना मांट क्षेत्र के कस्बा मांट में छत्त पर चढ़ कर कार्य कर रहें युवक की हाईटेशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों व ग्रामीणों शव को सडक पर रख कर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम को खुलवाया। 

मिली जानकारी के अनुसार आगरा ऊटगिरी निवासी 18 वर्षीय श्यामू पुत्र स्व0 रनवीर सिंह छाहरी में किसी तरह मजदूरी आदि कर अपने परिवार का लालन पालन करता था। आज प्रातः श्यामू अपने घर की छत्त पर टहल रहा था तभी वह घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेशन लाइन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजन व ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों ने घटना के विरोध में शव को सडक पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंेची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम को खुलवाया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti