हाईवे पर डीजल भरे टैंकर मंे लगी आग

तीन महिलाओं की मौत 

तीन महिलाओं सहित चार घायल 

आग की लपटों से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी

मथुरा। फरह-रैपुराजाट के मध्य एक ज्वलनशील पदार्थ से भरे एक टैंकर में आग लगने से उसमें सवार तीन महिालओं की मौत हुयी है। जबकि तीन गंभीर रूप से झुलस गयी हैं। संपूर्ण घटना को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पंहुचे लेकिन किसी को भी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। जो कुछ सामने आया उसके मुताबिक डीजल से भरा एक टैंकर मथुरा से आगरा की ओर जा रहा था तभी फरह-रैपुराजाट के मध्य अचानक किसी वाहन को बचाने के चक्कर में टैंकर पलट गया। बताया गया कि उसी समय विद्युत तार उससे टकराये जिससे टैंकर में आग लग गयी। टैंकर में चालक और छह सवारियां अंदर बैठी बतायी गयीं जो बुरी तरह जल गयीं। इनमें से तीन महिलाओं की मौत हुयी है जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुयी हैं जिन्हें आगरा उपचार के लिये भेजा गया है। अपुष्ट जानकार के अनुसार मृतक महिलाओं के नाम बबली, मंजू और श्यामा बताया गया है। जबकि घायलों में कुसुम, सुशीला और कमलेश हैं। इस हादसे में एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से झुलस गया है। टैंकर में आग लगने के बाद पूरे हाईवे पर जाम लग गया। हाईवे पर आग की लपटें देखकर वाहन जहां के तहां रूक गये। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पंहुच गयी। पुलिस ने आसपास के इलाके को चारों तरफ से खाली करा दिया गया और आग की भीषणता को देखते लोगों का आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया। घटना के बाद फायरब्रिगेड की गाड़ियां भी पंहुच गयीं जिन्होंने काफी देर बाद जाकर आग पर काबू पाया।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti