मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार खुलेआम जारी है। यहां स्थानीय पुलिस से लेकर आबकारी टीम तक के कर्मचारी इस कारोबार पर लगाम कसने में नाकामयाब ही साबित हुए। अवैध नशे के मामले में नरहौली गांजे की मंडी में तब्दील हुआ है। वहीं शंकर पुरी, नगला शिवजी शराब के अवैध विक्रेताओं से भरे पड़े है। मंडी क्षेत्र में हरियाणा की शराब के अवैध ठेके चलाए जा रहे है। सूत्र बताते है कि हरियाणा ब्राण्ड की बोतले व क्वाटर मंडी क्षेत्र में ट्रक ड्राइवरों को सस्ती रेटो में आसानी से उपलब्ध कराये जाते है।





