पाॅच लाख की नगदी, तीन तंमचें 9 मोवाइल, तथा कारतूस बरामद
मथुरा। जनपद पुलिस अपराधियों को पकड़नें के लिए तरह तरह के प्रयास कर रही हैं। इसी श्रंखला में थाना हाईवें पुलिस ने वाहन चैकिग के दौरान बाबरियां गिरोह के सरगना सहित पाॅच सदस्यों को मय असलाह व नशीला पदार्थ के साथ बन्दी बनाया हैं।
इस सन्दर्भ में पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रों में वाहन चैकिग कर अपराधियों को पकड़नें के निर्देश दिये गये हैं। इसी श्रंखला में थाना प्रभारी अरविन्द कुमार मय फार्स के साथ क्षेत्र के नवादा चैराहा पर वाहन चैकिग कर रहें थे तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की वावरिया गिरोहो के लोग गुडगाॅव की ओर से आने वाले है इसी सूचना को सटीक मानते हुए पुलिस ने वाहन चैकिग कड़ी कर दी। थोड़ी देर बाद चार लोग पैदल आते दिखाई दियैं जिन्हें पुलिस ने पुछताछ के लिए टोका तो वह लोग भागने लगें पुलिस ने हल्का वल प्रयोग कर पाॅचों को पकड़ लिया और थाने ले आई। पुलिस पुछताछ में पकड़ें गये लोगसें ने अपने नाम करतार सिंह पुत्र कृष्णा निवासी ग्राम रामपुर आटा चक्की थाना रोजका जिला नूह मेवात हरियाणा, धर्मेन्द्र पुत्र रामस्वरूप, रघुवीर पुत्र रामस्वरूप, रामवीर पुत्र रामस्वरूप निवासीगढ़ उपरोक्त तथा भगवान सिंह पुत्र बालू निवासी नागढ़ पहाड़ी थाना टोडा भीम जिला करौली राजस्थान बताया। पकड़ें गये युवक से पुलिस ने तीन तंमचें 12 कारतूस, 5 लाख रूपयें की नगदी, 9 मोवाइल फोन, 30 लौकेट पीली धातू के, दो किलो 800 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया हैं। पुलिस पुछताछ में उन्होंने बताया कि वह बावरिया है और गिरोह वनाकर लोगों से लुटपाट व डकैती डालते है, तथा लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर तथा नकली पीली धातू दिखाकर ठगी का कार्य भी करते हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़ें गये बदमाशों के विरूद्व जनपद में दर्जनों अपराध गंभीर मामलों में पंजीकृत है।






Related Items
नहीं सुलझा पिता-पुत्र का झगडा, आज दिल्ली जा रहे हैं मुलायम सिंह
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र की मौत
पिता-पुत्र की राहें जुदा, अब अलग घर में रहेंगे अखिलेश यादव