हाथरस के भाजपा सांसद राजेश दिवाकर से मिला यमुना रक्षक दल का शिष्ट मंडल

शुक्रवार 26 सितम्बर को हाथरस से भाजपा सांसद राजेश दिवाकर से यमुना रक्षक दल का शिष्ट मंडल उनके आवास पर मिला। यमुना रक्षक दल के शिष्ट मंडल ने हाथरस के सांसद से मिल ब्रज में यमुना की दुर्दशा से अवगत कराते हुये दल द्वारा चलाये जा रहे यमुना आन्दोलन की जानकारी दी और साथ साथ उनसे 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड पर होने वाले सत्याग्रह में भाग लेने का आग्रह किया जिस पर सांसद राजेश दिवाकर ने सहमति जताई। हाथरस के भाजपा सासंद राजेश दिवाकर ने कहा कि यमुना मैया को मुक्त कराने के पवित्र उद्देश्य को लेकर होने वाले इस सत्याग्रह में मैं अवश्य उपस्थित रहँुगा। यमुना का उसके किनारे बसने वाले सभी नागरिकों के लिये धार्मिक और जीवन दोनो ही दृष्टियों से उसका जल महत्वपूर्ण है परन्तु यमुना का प्रदूषित होना हम सभी के लिये गंभीर समस्या है । मैं इस मुद्दे को प्रधानमंत्री जी तक पहुँचाऊँगा और हमारी सरकार गंगा यमुना को साफ करगीं यमुना की मुक्ति एवं शुद्धिकरण के इस पावन उद्देश्य में मैं यमुना रक्षक दल के साथ हूँ। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि यमुना ब्रज के लिये ही कलिन्द पर्वत से चली थी और पूरे विश्व में सबसे अधिक यमुना महत्व ब्रज में ही परन्तु दुर्भाग्य है कि ब्रज में आने वाले श्रद्धालुओं व ब्रजवासियों के हिस्से नालों का प्रदूषित पानी मिल रहा है। ये कहां का न्याय है कि नदी की सम्पूर्ण धारा रोककर उसका सारा जल दूसरी तरफ मोड दिया जाये। इसलिये यमुना रक्षक दल द्वारा यमुना को हथिनीकुण्ड से मुक्त कराने व समानान्तर नाला निर्माण की मांग को लेकर यमुना रक्षक दल हथिनी कुण्ड पर अनिश्चित कालीन सत्याग्रह करेगा। यमुना रक्षक दल सभी से अपील करता है कि सभी इस आन्दोलन में सहयोग करें। 

यमुना रक्षक दल के शिष्ट मंडल में वृन्दावन नगर अध्यक्ष श्री दास प्रजापति, डा उमेश शर्मा, देवेन्द्र यादव, कृष्णकान्त अवस्थी उपस्थित थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti