गोवर्धन । तहसील के गांव हाथिया मे पूर्ति विभाग की टीम ने ग्रामीणो को राशन कार्ड वितरित किये। तहसील अंतर्गत बरसाना थाने के गांव हाथिया मे राशन कार्ड वितरण की नोडल अधिकारी पूर्ति निरीक्षक प्रीति सिंह की उपस्थिति मे कैंप लगा कर ग्रामीणो को अंत्योदय व पात्र ग्रहस्थी लाभार्थी राशन कार्ड वितरित किये। गांव मे पूर्ति निरीक्षक ने सभी ग्रामीणो को विश्वाश मे लेकर राशन कार्ड शांति पूर्ण तरीके से वितरित किये। पूर्ति निरीक्षक प्रीति सिंह ने बताया कि गांव मे सैंकडो अंत्योदय व पात्र गृहस्थी लाभार्थियो को राशन कार्ड वितरित किये है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव सहित पूर्ति लिपिक कुलदीप शर्मा , मनोज कुमार आदि कर्मचारी उपस्थित रहे





