हादसे में कैंटर चालक की मौत

मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे पर थाने के निकट तिरछे खड़े कैंटर में दिल्ली से आगरा की ओर जा रहे दूसरे कैंटर ने टक्कर मार दी जिससे कैंटर के ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय बनी सिंह उर्फ अखिलेश पुत्र पंहुची लाल यादव निवासी बरौली अहीर थाना ताजगंज आगरा दिल्ली से आगरा की ओर कैंटर लेकर आ रहा था तभी सुरीर थाने के पास तिरछे खड़े कैंटर से उसकी टक्कर हो गयी। हादसे में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। बताते हैं कि हादसे से पहले तिरछा खड़ा कैंटर डिवाइडर से टकरा गया था जिसकी वजह से वह टेढा सड़क पर खड़ा था और उसका ड्राइवर मौके से फरार हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti