मथुरा। दो अलग-अलग दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार थाना गोविन्द नगर क्षेत्रान्र्तगत बी फाटक के पास एक व्यक्ति टेªन से गिर गया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामेश्वर पुत्र हरचन्दी निवासी वरई थाना खौह भरतपुर आज सुबह 9ः30 बजे करीब टैªन से गिर गया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं थाना राया क्षेत्राअन्र्तगत कूम्हा निवासी एक व्यक्ति की टैªन की चपेट में आकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बच्चू सिंह 33 वर्ष पुत्र हरेन्द्र सिंह निवासी कूम्हा आज सुबह करीब 6 बजे शौच के लिए जा रहा था। तभी वह टैªन की चपेट में आ गया जिसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।





